
बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को 64 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. शाकिब ने इस मैच की दोनों पारियों को मिलाकर 5 विकेट झटके. इसके साथ ही वह टेस्ट में सबसे तेज 3,000 रन और 200 विकेट झटकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस दौरान उन्होंने इयान बॉथम और कपिल देव जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा. शाकिब ने यह रिकॉर्ड अपने 54वें टेस्ट में अपने नाम किया है. वहीं इयान बॉथम ने 55वें और कपिल देव ने 73वें टेस्ट में इस मुकाम को हासिल किया था.
No comments